उन्होंने शिवराज सिंह चौहान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश आज कुपोषण और भ्रष्टाचार में नंबर वन बन गया है। शिवराज सिंह चौहान योजना मशीन है, जहां जाते हैं वहां किसी ना किसी योजना की घोषणा कर देते हैं।
इससे पहले राहुल गांधी इलाहाबाद से धर्मनगरी पहुंची। इलाहाबाद में उनकी अगवानी मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने की। धर्मनगर स्थित देवांगना घाटी हवाई पट्टी पर उनका हेलीकॉप्टर उतरते ही सांसद और मध्यप्रदेश कांग्रेस की चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया, एमपी के चित्रकूट के विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सभी के साथ राहुल का काफिला हवाई पट्टी से भगवान कामतानाथ के दर्शन के लिए निकल पड़ा।
राहुल का यह दो दिनी दौरा वैसे तो एमपी के चुनाव को लेकर है, लेकिन कामतानाथ के दर्शन के बहाने उनके निशाने पर यूपी के साथ-साथ बुन्देलखण्ड भी होगा। राहुल यूपी की सीमा से सटे एमपी के क्षेत्र में चित्रकूट और सतना में चुनावी जनसभाएं करेंगे। रीवां में उनका रोड शो भी प्रस्तावित है।
सतना पुलिस मुख्यालय से राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए 13 आईपीएस अधिकारी, 18 एएसपी, 30 डीएसपी के साथ एसएएफ की 4 कंपनियां एसटीएफ जबलपुर की एक कंपनी और डीजी रिजर्व के 6 सौ जवान उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही रीवा सीधी सिंगरौली शहडोल उमरिया छिंदवाड़ा समेत आसपास के जिलों का बल, होमगार्ड, यातायात और ममेला पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा। राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था में कुल 15 सौ अधिकारी-कर्मचारी लगाएं गए हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।