अमित शाह ने कहा कि सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाना हो या फिर 24 घंटे बिजली देनी हो, हर क्षेत्र में शिवराज ने अभूतपूर्व काम किया है। इसके अलावा कांग्रेस पर आगे निशान साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में घुसकर बम धमाके करने वाले घुसपैठियों को बचाने में लगी है। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस पार्टी उन्हें अपना वोट बैंक मानती है परंतु यह हमारे लिए देश की सुरक्षा का विषय है।
कार्यकर्ताओं से संबोधन में शाह ने आगे कहा कि कांग्रेस के काल में 2,900 मेगावॉट बिजली का उत्पादन होता था। अब यह बढ़कर 45,000 मेगावॉट हो गया है। इसी तरह कांग्रेस के राज में 45,000 किमी सड़कें थीं जबकि अब 95,000 हैं।
इससे पहले मध्य प्रदेश के दो दिनों के दौरे पर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दतिया में कहा कि हमारी सरकार ने साढ़े तीन लाख करोड़ का कर्ज माफ किया। हमने किसानों का कर्जा माफ किया और प्रधानमंत्री ने 15 उद्योगपतियों का कर्जा माफ किया।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।