बीजेपी में भ्रष्टाचार कन्फ्यूज लायक -राहुल गांधी
(DELHI, DELHI) मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर वहां पर सियाती तपिश का एहसास किया जा सकता है। सभी दलों की तरफ से आरोप-प्रत्यारोपों का दौर जारी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ से सीएम शिवराज सिंह के बेटे का पनामा पेपर्स में नाम होने के परोक्ष तौर पर आरोप और उसके बाद शिवराज सिंह ने मानहानि की धमकी दी। इसके बाद दो दिवसीय दौर पर गए मध्य प्रदेश गए राहुल गांधी ने मंगलवार को अपने पहले के दिए बयान पर सफाई दी।
राहुल गांधी ने कहा- "बीजेपी में इतना भ्रष्टाचार है कि मैं कल कंफ्यूज हो गया। मध्य प्रदेश के सीएम ने पनामा नहीं किया क्योंकि उन्होंने तो ई-टेंडरिंग और व्यापम स्कैम किए हैं।"
इससे पहले, शिवराज ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि वो राहुल पर मानहानि का दावा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, पिछले कई वर्षों से कांग्रेस मेरे और मेरे परिवार के ऊपर अनर्गल आरोप लगा रही हैं। हम सबका सम्मान करते हुए मर्यादा रखते हैं, लेकिन आज तो राहुल गांधी जी ने मेरे बेटे का नाम पनामा पेपर्स में आया है कहा कर, सारी हदें पार कर दीं! कल ही हम उन पर मानहानि का दावा कर रहे हैं।
न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, सोमवार को राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि 'कुछ धनी लोगों के काले धन को सफेद करने के लिए 2016 में नोटबंदी की गई थी। मध्यप्रदेश में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनके शासनकाल में राज्य में घोर भ्रष्टाचार हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि एक मुख्यमंत्री 'मामाजी' के बेटे का नाम पनामा पेपर्स में आया था लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
भाषा के मुताबिक, हालांकि राहुल ने मुख्यमंत्री का नाम उजागर नहीं किया लेकिन संभवत: वह चौहान का जिक्र कर रहे थे क्योंकि वह 'मामाजी' के नाम से लोकप्रिय हैं। राहुल ने कहा, उधर चौकीदार, इधर मामाजी। मामाजी के जो बेटे हैं, पनामा पेपर्स में उनका नाम निकलता है। राहुल ने कहा, नवाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का नाम निकलता है पाकिस्तान जैसे देश में उनको जेल में डाल देते हैं। मगर यहां के मुख्यमंत्री का बेटा, उसका नाम पनामा पेपर्स में निकलता है तो कोई कार्रवाई नहीं होती। हालांकि राहुल के इन आरोपों को बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने निराधार बताया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।