उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि उनकी पार्टी ने उनकी पार्टी ने चार प्रस्ताव पारित किए है। इसमें नीतीश कुमार द्वारा नीच शब्द का इस्तेमाल करने पर खेद व्यक्त करने और बयान वापस लेने की मांग की है। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो 28 नवंबर से रालोसपा को ऊंच नीच दिवस के रूप में मनाएंगे।
उपेन्द्र कुशवाहा का बीजेपी को अल्टीमेटम- नवंबर आखिर तक ले फैसला
रालोसपा प्रमुख ने बताया कि उनकी पार्टी शिक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार से मांग करती रहती है। शिक्षा में सुधार जन जन का अधिकार है और इसे लेकर हम 28 नवंबर से जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी हस्ताक्षर अभियान शुरू करेगी।
BJP ने किया नीतीश कुमार का किया बचाव, कुशवाहा को सुनाई खरी-खरी
उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को लाठीचार्ज किया जबकि वह लोग सीएम नीतीश द्वारा इस्तेमाल किए गए आपत्तिजनक शब्द का विरोध कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस लाठीचार्ज में कई महिलाएं भी घायल हुई जबकि यह प्रदर्शन सामाजिक संगठनों द्वारा किया जा रहा था। इस प्रदर्शन में पहले लोगों पर लाठीचार्ज किया गया और बाद में उन्हें लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। हमारी मांग है कि उन लोगों पर से मुकदमें वापस लिए जाएं।
लोकसभा चुनाव: 18-18 सीटों पर लड़ेंगे बीजेपी-जेडीयू?, पासवान का निर्भर
वहीं उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी को सीट शेयरिंग को लेकर अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि 30 नवंबर तय यदि मुझे सम्मानजनक सीट देने का फैसला नहीं हुआ तो समझेंगे कि भाजपा हमसे रिश्ता नहीं रखना चाहती है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और उसके बाद ही कोई अंतिम फैसला लेंगे। वह पहले खुद कोई फैसला नहीं लेंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।