मयंक अग्रवाल ने डेब्यू टेस्ट में रचा इतिहास
(India) भारतीय ओपनर मयंक अग्रवाल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हुए तीसरे बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन 76 रन की अपनी अर्धशतकीय पारी खेलने के साथ ही रिकॉर्डबुक में अपना नाम दर्ज करा लिया। 27 साल के मयंक ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) स्टेडियम पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन भारत की पहली पारी में ओपनिंग क्रम में उतरने के साथ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर लिया। जहां एक और लोगों ने सोशल मीडिया पर मयंक की जमकर तारीफ की तो वहीं दूसरी ओर केएल राहुल को ट्रोल किया जा रहा है।
लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाने का सपना देख रहे मयंक अग्रवाल ने 161 गेंदों की पारी में आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 76 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। मयंक अपनी 76 रन की पारी के साथ ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर पदार्पण करने वाले भारत के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के दत्तु फडकर के नाम था जिन्होंने दिसंबर 1947 में सिडनी में अपने पदार्पण टेस्ट में 51 रन की पारी खेली थी।
केएल राहुल और मुरली विजय के लगातार फ्लॉप होने के बाद मेलबर्न टेस्ट में भारत एक नई ओपनिंग जोड़ी के साथ उतरा। मयंक अग्रवाल और हनुमा विहारी ने ओपनिंग की। हनुमा विहारी हालांकि, ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए, लेकिन मयंक ने शानदार खेल दिखाया। मयंक के इस शानदार खेल के बाद फैन्स ने केएल राहुल को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया।

सोशल मीडिया पर केएल राहुल को ट्रोल करते हुए फैन्स ने लिखा कि मयंक के आने से अब केएल राहुल के करियर का अंत हो गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।