कांग्रेस सांसद ताम्रध्वज साहू और रघु शर्मा हाल में हुए विधानसभा चुनाव में क्रमश: छत्तीसगढ़ और राजस्थान से विधायक चुने गए हैं। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का दामन थामने वाले राजस्थान के दौसा से भाजपा के टिकट पर सांसद चुने गए हरीश चंद्र मीणा ने भी विधायक चुने जाने के बाद इस्तीफा दे दिया। दो अन्य भाजपा सांसदों में मध्य प्रदेश के मनोहर ऊंटवाल और नागेंद्र सिंह शामिल हैं। दोनों ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है।
बता दें कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर को सामने आए थे, जिसमें कांग्रेस ने छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश में भाजपा को हराकर जीत हासिल की थी। इसके बाद तीनों राज्यों में कांग्रेस उम्मीदवारों ने 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। मध्य प्रदेश में जहां कमलनाथ मुख्यमंत्री पद के लिए चुने गए, तो वहीं राजस्तान में अशोक गहलोत को सीएम बनाया गया। सचिन पायलट को डिप्टी सीएम नियुक्त किया गया। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया था।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।