ICC टेस्ट रैंकिंग: भारत ने शीर्ष स्थान किया मजबूत, तीसरे स्थान पर पहुंची ये टीम
(India) भारत ने ऑस्ट्रेलिया को मेलबर्न में तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में 137 रन से जीत दर्ज करके आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में अपने शीर्ष स्थान को मजबूती प्रदान की जबकि न्यूजीलैंड लगातार चौथी सीरीज जीतने पर दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। उसके अब 116 अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर काबिज इंग्लैंड (108 अंक) से आठ अंक आगे है।

न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च में श्रीलंका को दूसरे टेस्ट मैच में 423 रन के विशाल अंतर से हराया। इससे साल के अंत में उसके अंकों की संख्या 107 पर पहुंच गयी है। न्यूजीलैंड अब भारत और इंग्लैंड के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि दक्षिण अफ्रीका (106 अंक) चौथे स्थान पर खिसक गया है।
साल-2018 जब आया तब भारतीय क्रिकेट के सामने सालों से चली आ रही चुनौती एक बार फिर सामने खड़ी थी। वो थी टेस्ट में विदेशी दौरों पर सफलता हासिल करना। विराट कोहली की कप्तानी वाली मौजूदा टीम में वो काबिलियत नजर आ रही थी, जो पुरानी विफलता को पीछे छोड़ विदेशी जमीन पर नए इतिहास रच सके, लेकिन विफलता सफलता में नहीं बदल सकी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।