कांग्रेस को 'मिसेज गांधी' वाले बयान पर घेरने की भाजपा ने बनाई रणनीति
(India) नई दिल्‍ली, एएनआइ। अगस्ता वेस्टलैंड मामले में बिचौलिए क्रिस्चन मिशेल के 'मिसेज गांधी' का नाम लेने वाले कोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को घेरने की पूरी रणनीति तैयार कर ली है। 2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दल कोई भी मुद्दा हाथ से नहीं जाने दे रहे हैं।

प्रवर्तन निदेशालय के कोर्ट में दिए गए बयान कि अगस्ता वेस्टलैंड के बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल ने 'श्रीमती गांधी' का नाम लिया है। अब इस बयान को लेकर सभी भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री तथा राज्य प्रमुख आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान कांग्रेस को घेरने की कोशिश की जाएगी। ये कुछ ऐसी ही रणनीति है, जो कुछ समय पहले भाजपा ने राफेल लड़ाकू विमान पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद अपनाई थी।
राफेल पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भाजपा ने आक्रामक रुख अपनाते हुए 70 जगहों पर एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के प्रवक्ता, मंत्री, वरिष्ठ नेता, केंद्रीय मंत्री और यहां तक कि भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी हिस्‍सा लिया था। इस दौरान कांग्रेस को घेरने की कोशिश की गई थी। साथ ही आम जनता को यह बताने की कोशिश की गई थी कि सुप्रीम कोर्ट से भाजपा को राफेल डील के मुद्दे पर क्‍लीन चिट मिल गई है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।