इसके अलावा के. एल. राहुल को भी टीम में जगह दी गई है, मुरली विजय की टीम में वापसी नहीं हो सकी है। कुलदीप यादव का नाम भी टीम में शामिल है। ईशांत शर्मा की जगह टीम में उमेश यादव को जगह दी गई है। वहीं रोहित शर्मा का नाम भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। रोहित अभी हाल में ही पिता बने हैं।
रविवार को उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने बेटी को जन्म दिया था। टीम में काफी बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। एक नजर ़डालते हैं कि 13 सदस्यीय टीम में कौन हुआ इन और कौन हुआ आउट
भारत की 13 सदस्यीय टीमः विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, आर अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।