मैगनितोगोर्स्क में तापमान माइनस 27 डिग्री होने के बावजूद राहतकर्मी बचाव कार्य में कोई कमी नहीं छोड़ रहे। बचाव कार्य के दौरान मंगलवार को 10 महीने का बच्चा जिंदा मिला। इसके बाद यह उम्मीद बढ़ गई कि कई और लोग जिंदा हो सकते हैं।
रूस के आपातकालीन मंत्रालय के मुताबिक राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। दो बच्चों समेत 6 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। हादसे वाली जगह पर 800 स्क्वायर मीटर एरिया में मलबा फैला हुआ है। पिछले 24 घंटे में इतना मलबा हटाया गया है कि 50 ट्रक भर गए।
हादसे में बेघर हुए लोगों को पास के स्कूल में रखा गया है। मनोचिकित्सक उनकी काउंसलिंग कर रहे हैं। मृतकों का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा। रूस की सरकार मृतकों के परिजनों को 1480 डॉलर और घायलों को 720 डॉलर की मदद देगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।