ओपी राजभर ने कहा-आरक्षण में विभाजन नहीं तो यूपी लोकसभा की सभी 80 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी
(DELHI, DELHI) सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टीके अध्यक्ष प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभरने प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी शुरू की है। अब नया नारा दिया है 'पिछड़ा वर्ग आरक्षण में बंटवारा नहीं तो बीजेपी को वोट नहीं'। कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश देना शुरू कर दिया है कि वे सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करें।

मंत्री राजभर ने इस नारे पर पिछले तीन दिनों से अमल शुरू किया है। बारा (इलाहाबाद) तथा बदायूं में आयोजित पार्टी की बैठकों में उन्होंने इस नारे को प्रमुखता से उठाया है। राजभर का कहना है कि वह पिछड़ा वर्ग आरक्षण में बंटवारे से कम पर भाजपा की किसी बात को मानने वाले नहीं हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।