UP में 37-37 सीटों पर लड़ने पर सपा-बसपा सहमत, कांग्रेस को सिर्फ 2 सीट!
गठबंधन को उम्मीद है कि भाजपा छोड़ चुकी व उनकी पार्टी से सांसद सावित्री बाई फुले अगर सपा बसपा के साथ आती हैं तो उन्हें एक सीट दी जा सकती है। इसी तरह भाजपा के सहयोगी दल से कोई बगावत करता है उसकी पार्टी के लिए एक सीट दी जा सकती है।
यूपी में अनुप्रिया और राजभर के साथ 2019 का चुनाव लड़ेगी BJP
सूत्रों के मुताबिक अजीत सिंह की रालोद के लिए मथुरा व बागपत सीट छोड़ी जा सकती है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी के लिए रायबरेली व अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए अमेठी सीट पर सपा-बसपा गठबंधन अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगा। ऐसा यहां भाजपा को रोकने के लिए किया जाएगा।
यूपी में सीटों का गणित
पार्टी जीतीं नंबर दो वाली सीटें
भाजपा प्लस 73 07
बसपा 0 34
सपा 05 31
कांग्रेस 02 06
आप 00 01
रालोद 00 01
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।