Ind vs Aus: भारत ने रचा इतिहास, 71 साल में पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती टेस्ट सीरीज़
(India) भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेला गया चौथा टेस्ट मैच भले ही ड्रॉ हो गया है। इस मुकाबले में मेजबान को खराब रोशनी और बारिश ने हार से बचा लिया, लेकिन कंगारू भारतीय टीम को इस बार इतिहास रचने से नहीं रोक सके। सिडनी का टेस्ट मैच के ड्रॉ होने के बावजूद भारत ने चार टेस्ट मैच की इस सीरीज़ को 2-1 से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही 71 साल का ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज़ जीत इंतज़ार भी खत्म हो गया। ये पहला मौका है जब किसी भारतीय टीम ने कंगारुओं को हराकर उन्हीं की धरती पर टेस्ट सीरीज़ जीती है।
भारतीय टीम ने इस टेस्ट सीरीज़ को जीतने के बाद 71 साल का इंतज़ार तो खत्म किया ही, इसके साथ ही साथ टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में सीरीज़ हराने वाली पहली एशियाई टीम भी बन गई है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में सिर्फ चार देश ही सीरीज़ में मात दे सके हैं। वो चार देश हैं इंग्लैंड, वेस्टइंडीज़, न्यूज़ीलैंड और द. अफ्रीका।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।