Maruti Suzuki ने दिया ग्राहकों को झटका, महंगी हुई Swift और Dzire
(India) Maruti Suzuki ने अपने Swift हैचबैक और Dzire सिडान की कीमतें बढ़ी दी है। कंपनी ने पहले ही बता दिया था कि उसकी कारें नए साल में महंगी हो जाएंगी। कंपनी का कहना था कि वस्तु कीमतों और विदेशी मुद्रा दरों में बढ़ोतरी के चलते कंपनी के वाहनों की लागत पर असर पड़ रहा है। इसके कारण कंपनी अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी, जिससे इस अतिरिक्त लागत का कुछ भार ग्राहकों को उठाना होगा। कंपनी की तरफ से बताया गया था कि मॉडल्स के आधार पर बढ़ी कीमतें तय की जाएंगी। सीधी भाषा में कहें तो हर अलग कार पर अगल-अलग कीमतें तय की जाएंगी।

Publish Date:Sat, 12 Jan 2019 01:58 AM (IST)
Maruti Suzuki ने दिया ग्राहकों को झटका, महंगी हुई Swift और Dzire
Maruti Suzuki ने अपने Swift हैचबैक और Dzire सिडान की कीमतें बढ़ी दी हैं
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Maruti Suzuki ने अपने Swift हैचबैक और Dzire सिडान की कीमतें बढ़ी दी है। कंपनी ने पहले ही बता दिया था कि उसकी कारें नए साल में महंगी हो जाएंगी। कंपनी का कहना था कि वस्तु कीमतों और विदेशी मुद्रा दरों में बढ़ोतरी के चलते कंपनी के वाहनों की लागत पर असर पड़ रहा है। इसके कारण कंपनी अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी, जिससे इस अतिरिक्त लागत का कुछ भार ग्राहकों को उठाना होगा। कंपनी की तरफ से बताया गया था कि मॉडल्स के आधार पर बढ़ी कीमतें तय की जाएंगी। सीधी भाषा में कहें तो हर अलग कार पर अगल-अलग कीमतें तय की जाएंगी।

Maruti Suzuki Dzire करीब 9,000 रुपये हुई महंगी


Dzire कॉम्पैक्ट सिडान साल 2018 की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। मारुति सुजुकी ने इस कार की कीमत में करीब 9,000 रुपये का इजाफा कर दिया है। कंपनी ने इसके ZXi+ (ZXi Plus)वेरिएंट की कीमत में 8,870 रुपये की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद अब Dzire ZXi की दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 8.09 लाख रुपये है। वहीं, टॉप-स्पेसिफिकेशन वाले ZDi+ डीजल वेरिएंट में 8,930 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
Swift की ZXi+ वेरिएंट 8,870 रुपये और ZDi+ वेरिएंट 8,930 रुपये महंगी हो गयई है। बढ़ी कीमतों के बाद Swift ZXi+ की कीमत 7.40 लाख रुपये हो गई है। वहीं, Swift ZDi+ की कीमत 8.38 लाख रुपये हो गई है। बता दें कि साल 2019 में Maruti Suzuki की दो लाख से भी ज्यादा कारें बिकीं।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।