रायपुर पहुंचे पीएम मोदी, बघेल ने स्वागत किया मोदी ने सीएम बनने की बधाई दी
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को रायपुर पहुंचे। यहां छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने उनका स्वागत किया। यहां से पीएम मोदी ओडिशा के लिए रवाना होंगे। पीएम का ओडिशा के बलांगीर में आयोजित एक कार्यक्रम है। तय शेड्यूल के अनुसार, सुबह मोदी रायपुर पहुंचे और थोड़ी देर बाद ही ओडि़शा के लिए रवाना हो गए।

पीएम के स्वागत के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के बाद पहली बार प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ आ रहे हैं, इसीलिए मैं यहां उनका स्वागत करने आया हूं। उन्होंने मुझे सीएम बनने की बधाई दी।
पीएम मोदी वापसी में भी रायपुर एयरपोर्ट आएंगे। ओडिशा के कार्यक्रम स्थल से दोपहर 1.25 बजे पीएम मोदी रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद पांच मिनट रक कर दोपहर 1.30 बजे पीएम दिल्ली के लिए रवाना होंगे। पीएम मोदी का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। तय शेड्यूल के अनुसार आते और जाते वक्त पीएम मोदी पांच—पांच मिनट के लिए रायपुर में रकेंगे, लेकिन इस पांच मिनट पर सबकी निगाहें टिकी हैं क्योंकि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद पहली बार पीएम मोदी रायपुर आ रहे हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।