इसके साथ ही धोनी ने उन आलोचकों को भी करारा जवाब दिया, जो उनकी खराब परफॉर्मेंस को लेकर मजाक उड़ा रहे थे। धोनी ने इस बेशकीमती पारी में दो बड़े छक्के भी लगाए। आइए जानते हैं धोनी की इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने कैसे रिएक्शन दिए, सोशल मीडिया पर आखिरी ओवर की पहली गेंद पर लगाया धोनी का छक्का काफी वायरल हो रहा है।
फैंस का मानना है कि धोनी में अभी भी काफी दम बचा है। विश्व कप 2019 में टीम इंडिया के लिए वह काफी कुछ कर सकते हैं।
फैंस के रचनात्मक रिएक्शन देखने के बाद तो यही लगता है कि लोग आज भी धोनी को दुनिया का बेस्ट फिनिशर मानते हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले अब तक दो वनडे मैचों में धोनी ने लगातार अर्धशतक जड़े हैं।
फैंस अपने चहेते खिलाड़ी के परफॉर्मेंस से काफी खुश हैं। फैंस का यह रिएक्शन देखने के बाद एमएस धोनी का भी काफी मनोबल बढ़ेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।