india vs australia: सीरीज जीतने के बाद जानिए कहां एन्जॉय कर रहे हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
(India) भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खत्म हो चुकी है, इसी के साथ भारत (India National Cricket Team) का करीब तीन महीने लंबा ऑस्ट्रेलिया दौरा भी खत्म हो गया। भारत ने टेस्ट और वनडे सीरीज अपने नाम की, जबकि टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर छूटी थी। सीरीज खत्म होने के बाद कप्तान विराट कोहली (Virat kohli) अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ ऑस्ट्रेलियाई ओपन का मैच देखने पहुंचे। दोनों ने सेरेना विलियम्स के मैच का लुत्फ उठाया।

INDvAUS: साक्षी और अनुष्का ने ऐसे दी पति और देवरों को बधाई
बैटिंग ऑर्डर में नंबर 4, 5 या 6, जानिए विराट कोहली किस नंबर पर चाहते हैं धौनी को
इसके अलावा हेड कोच रवि शास्त्री भी ऑस्ट्रेलियाई ओपन देखने पहुंचे। मेलबर्न में इन दिनों ऑस्ट्रेलियाई ओपन चल रहा है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो और वीडियो शेयर किए। रवि शास्त्री ने ट्विटर पर फोटो शेयर की है। रवि शास्त्री ने लिखा, 'बिना किसी प्रेशर के टेनिस मैच देखना शानदार है।'

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।