(India)
बीएसपी सुप्रीमो मायावती के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक बयान पर बीजेपी विधायक साधना सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) इस मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए बीजेपी विधायक को नोटिस भेजने की तैयारी में है। बता दें कि साधना सिंह ने अपने विवादित बयान में कहा था कि मायावती ना तो महिला लगती हैं और ना ही पुरुष लगती हैं। उधर, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने बीजेपी नेता के इस बयान की निंदा की है। गेस्ट हाउस कांड का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा, 'जिस महिला का इतना बड़ा चीरहरण हो, वह सत्ता के लिए आगे नहीं आती है। इनका सबकुछ लुट गया लेकिन फिर भी इन्होंने कुर्सी के लिए अपमान पी लिया। वह तो किन्नर से भी ज्यादा बदतर है क्योंकि वह तो ना नर है और ना महिला है।' बता दें कि साधना सिंह चंदौली जिले की मुगलसराय विधानसभा सीट से विधायक हैं
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।