चैपल ने कहा कि धौनी की तरह किसी के पास भी मैच को खत्म करके जीत दिलाने वाली सूझबूझ नहीं है। उन्हें खेलते देखकर मैंने कई बार सोचा कि उन्होंने देर से शॉट लगाया लेकिन कुछ देर के बाद मैं हैरान रह गया क्योंकि उन्होंने दो बेहतरीन शॉट लगाकर भारत को रोमांचक जीत दिला दी। धौनी दबाव की हालत में खुद को बेहतरीन तरीके से ढ़ाल लेते हैं। वो शांत रहते हैं लेकिन रोमांचक मोड़ पर वो जिस तरह से खुद को बदलते हैं उससे जाहिर होता है कि इस स्थिति में उनका दिमाग काफी शानदार तरीके से काम करता है।
चैपल ने धौनी की तुलना माइकल बेवन से करते हुए कहा कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के छठे नंबर के इस बल्लेबाज को पीछे छोड़ दिया है। बेवन मैच का अंत चौके से करते थे लेकिन धौनी छक्का लगाकर मैच खत्म करते हैं। विकेट के बीच दौड़कर रन लेने के मामले में बेवन धौनी से आगे थे लेकिन इस उम्र में यानी 37 साल में धौनी सबसे तेज रन लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं। चैपल ने कहा कि टी 20 क्रिकेट में आंकड़ो के लिहाज से धौनी बेवन से आगे हैं। वैसे इस बात पर कोई बहस नहीं हो सकती कि धौनी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।