विराट कोहली के अलावा रोहित शर्मा, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह को वनडे टीम ऑफ द ईयर में चुना गया है। ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों का एक भी खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा नहीं है। वहीं अफगानिस्तान के राशिद खान ने टीम में जगह बनाई है। बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान को भी टीम में जगह मिली है। भारत के अलावा इंग्लैंड के भी चार क्रिकेटर आईसीसी वनडे टीम ऑफ द ईयर में शामिल हैं।
इंग्लैंड की ओर से जॉनी बेयरेस्टो, जो रूट, जोस बटलर और बेन स्टोक्स को इस टीम में जगह मिली है। कुछ इस तरह से है आईसीसी मेंस वनडे टीम ऑफ द ईयर 2018: रोहित शर्मा (भारत), जॉनी बेयरेस्टो (इंग्लैंड), विराट कोहली (कप्तान, भारत), जो रूट (इंग्लैंड), रोस टेलर (न्यूजीलैंड), बेन स्टोक्स (इंग्लैंड), जोस बटलर (इंग्लैंड), मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश), राशिद खान (अफगानिस्तान), कुलदीप यादव (भारत), जसप्रीत बुमराह (भारत)
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।