लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी को अहम जिम्मेदारी, बनीं कांग्रेस महासचिव
(India) लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी वाड्रा को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें पार्टी की ओर से पूर्वी उत्तर प्रदेश का महासचिव नियुक्त किया गया है। वे फरवरी के पहले सप्ताह से यह जिम्मेदारी संभालेंगी।
प्रियंका गांधी वाड्रा की नियुक्ती पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोतीलाल वोरा ने कहा कि प्रियंका जी को दी गई जिम्मेदारी काफी अहम है। इसका असर केवल पूर्वी उत्तर प्रदेश पर ही नहीं, बल्कि अन्य जगहों पर भी पड़ेगा।
संगठन महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे अशोक गहलोत के राजस्थान का मुख्यमंत्री बनने के बाद वेणुगोपाल की नियुक्ति की गई है। उत्तर प्रदेश के लिए प्रभारी-महासचिव की भूमिका निभा रहे गुलाम नबी आजाद को अब हरियाणा की जिम्मेदारी दी गयी है।
रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए से पत्नी प्रियंका गांधी को बधाई दी है। उन्होंने पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए प्रियंका को कांग्रेस का महासचिव बनाए जाने पर लिखा है कि जिंदगी के हर फेज में आपके साथ रहा हूं। आप अपना सर्वश्रेष्ठ दें।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।