इस सभा में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, महासचिव सायंतन बसु, उपाध्यक्ष सुभाष सरकार, प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य, प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष देवजीत सरकार व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लॉकेट चटर्जी उपस्थित रहेंगी।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी नदिया जिले कृष्ण नगर में दूसरी सभा को संबोधित करेंगे। यह सभा संध्या मैदान में दोपहर 2 बजे शुरू होगी। मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा, नेता मुकुल राय एवं संजय सिंह भी उपस्थित रहेंगे।
इसके पहले केंद्रीय मंत्री ने बुधवार को झाड़ग्राम एवं सिउड़ी में सभा को संबोधित किया था। उल्लेखनीय है कि इन सभाओं में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आने वाले थे, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ जाने के कारण वे नहीं आ पा रहे हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।