लोकसभा चुनाव जीतने की तैयारी करो
रामलाल भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद मैं पहली बार आ रहा हूं। हार का ठीकरा कोई अपने ऊपर नहीं लेता, बल्कि दूसरे के ऊपर ही फोड़ता है। जीत का श्रेय हम कार्यकर्ता को देते हैं। मप्र में हम हारे नहीं हैं, कांग्रेस जीती है। लोकसभा चुनाव जीतने की तैयारी करो। चुनाव दो दलों या महागठबंधन के बीच का न होकर देश के भविष्य का फैसला करने वाला है। इस महायुद्ध में जीत के लिए हमें अपनी सर्वश्रेष्ठ आहूति देनी होगी। एकजुट होकर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने के लिए चुनाव मैदान में उतरना है।
सकारात्मक है माहौल
इस बैठक को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के अलावा नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने भी संबोधित किया। बैठक में सभी नेताओं से कहा गया कि जिन कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में छोटी-मोटी गलती की हो, उन्हें मनाकर वापस लाएं। जो कार्यकर्ता टिकट की नाराजगी में घर बैठ गए थे, उन्हें मनाओ और काम पर लगाओ। माहौल सकारात्मक है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।