घोषणा के साथ एक वीडियो संदेश में बुकर ने नस्लीय भेदभाव और आर्थिक असमानता जैसे विषयों पर बात की। बुकर उन डेमोक्रेट नेताओं की जमात में शामिल हो रहे हैं जो अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप का मुकाबला करने के लिए पार्टी की ओर से अपना नामांकन किए जाने की मांग कर रहे हैं।
49 वर्षीय बुकर को कैलिफोर्निया की सीनेटर कमला हैरिस, मैसाचुसेट्स की सीनेटर एलिजाबेथ वॉरेन, न्यूयॉर्क की सीनेटर कस्र्टन गिलिब्रैंड, सैन एंटोनियो (टेक्सास) के पूर्व मेयर जूलियन कैस्ट्रो और अमेरिकी सीनेट में हवाई का प्रतिनिधित्व करने वाली तुलसी गैबार्ड से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।