(DELHI, DELHI)
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज एकतरफा अंदाज में जीतने के बाद भारतीय टीम को तीन टी-20 मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में 80 रन की करारी हार मिली थी, जो कि उसकी इस फॉर्मेट में सबसे बड़ी हार थी। आज ऑकलैंड में खेले जा रहे दूसरे मैच में 'रोहित एंड ब्रिगेड' के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला है। आखिर यहां मिली हार भारत को सीरीज हारने पर मजबूर कर देगी। साथ ही भारत का लंबे समय से टी-20 सीरीज न हारने का रिकॉर्ड भी टूट जाएगा। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही न्यूजीलैंड ने भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।