इससे अलग, विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता रॉबर्ट पैलाडिनो ने भारत के प्रति पुरजोर समर्थन दिखाते हुए पाकिस्तान को 14 फरवरी को हुए हमले के जिम्मेदारों को सजा देने के लिये कहा।
पुलवामा आतंकी हमले से जुड़े एक सवाल को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'हां मैंने देखा। मुझे उसपर कई रिपोर्ट्स मिली हैं। हम उचित समय पर टिप्पणी करेंगे। यह अच्छा होगा कि वे (भारत और पाकिस्तान) साथ आएं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'वह (आतंकी हमला) एक भयानक स्थिति थी। हम रिपोर्ट हासिल कर रहे हैं। सामने आने के बाद बयान जारी करेंगे।'
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने भारत और पाकिस्तान से अपील की है कि वे पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के हमले में 40 जवानों के शहीद होने के बा द दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव को कम करने के लिए ''तत्काल कदम उठाएं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने यहां मंगलवार को दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, '' महासचिव ने दोनों पक्षों के अत्यधिक संयम बरतने और तनाव कम करने के लिए तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया। यदि दोनों पक्ष राजी होते हैं तो वह मध्यस्थता के लिए हमेशा तैयार हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।