भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर BCCI ने सरकार पर छोड़ा फैसला
(DELHI, DELHI) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का कामकाज देख रही दो सदस्यीय प्रशासकों की समिति (सीओए) ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलने का फैसला फिलहाल सरकार के पाले में डाल दिया है। CoA प्रमुख विनोद राय ने कहा कि पाक के खिलाफ खेलने पर हम सरकार के साथ मिलकर चर्चा करेंगे। फिलहाल इसमें 3 महीने का वक्त है, गंभीर चर्चा के बाद ही इस मुद्दे पर अंतिम फैसला होगा।

मीटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए बीसीसीआई की प्रशासकों की समिति के सदस्य विनोद राय ने कहा है कि हमने इस मामले पर सरकार से बात की है। पर अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। हमने आईसीसी को इस मामले पर दो दिक्कतें बताई हैं। हम विश्व कप में खिलाडि़यों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।