रोहित शर्मा ने 173 गेंदों पर 264 रन की पारी खेली। इसमें 33 चौके और 9 छक्के शामिल थे। रोहित के अन्य दो दोहरे शतकों में एक 158 गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में और दूसरा श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में दिसंबर 2017 (208 नाबाद) था।
इंटरनेशल क्रिकेट में अबतक कोई भी रोहित शर्मा के इस रिकॉर्ड के बराबर नहीं पहुंच पाया है, लेकिन मुंबई के युवा क्रिकेटर अभिनव सिंह ने रिजवी स्प्रिंगफील्ड के लिए एमआई इंटर स्कूल टूर्नामेंट मैच में 265 रन बना दिए हैं।
मुंबई इंडियंस की टीम सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा सक्रिय है। उन्होंने अपने कप्तान रोहित शर्मा को अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडिल से इस बात की जानकारी देते हुए टीज किया है।
गौरतलब है कि वनडे क्रिकेट में सबसे पहला दोहरा शतक सचिन तेंदुलकर ने लगाया था। उन्होंने फरवरी 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ग्वालियर में 147 गेंदों पर 200 रनों की पारी खेली थी।
बता दें कि रोहित शर्मा इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने की तैयारियों में है। दो मैचों की टी-20 सीरीज भारत ऑस्ट्रेलिया से 2-0 से हार गया है। वनडे सीरीज का पहला वनडे शनिवार (2 मार्च) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है।
वनडे सीरीज के समापन पर भारतीय टीम आईपीएल में शामिल होगी। आईपीएल की शुरुआत 23 मार्च से हो रही है। ओपनिंग मैच महेंद्र सिंह धौनी की चेन्नई सुपर किंग्स और विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।