कनाडा के प्रसारण निगम ने ब्राम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन के हवाले से बताया कि पन्नागेश वैद्य (73) उनकी पत्नी हंसिनी वैद्य, (67) उनकी बेटी कोशा वैद्य (37), उनके पति प्रेरित दीक्षित (45) और उनकी दो बेटियों अनुष्का और आश्का की भी विमान हादसे में मौत हो गई। सूरत के रहने वाले वैद्य दंपति भारतीय नागरिक थे। उनकी बेटी तथा उनका पति और दोनों बेटियां भारतीय मूल के कनाडाई थे।
ब्राउन ने बताया कि कनाडा में रहने वाला यह परिवार केन्या में छुट्टियां मनाने जा रहा था। उन्होंने कहा, '' यह इस परिवार के लिए एक अविश्वसनीय दुखद स्थिति है। वहीं दीक्षित के माता-पिता के मुताबिक दंपति अपनी बेटियों तथा अपने ससुर पन्नागेश वैद्य एवं सास हंसिनी वैद्य के साथ मोमबासा जा रहे थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।