श्रीलंका में सीरियल ब्लास्ट में कम से कम 156 की मौत
(India) श्रीलंका में रविवार सुबह चर्च और होटलों में हुए सीरियल धमाकों में कम से कम 156 लोगों की मौत हो गई है और 400 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। मरने वालों में कम से 35 विदेशी नागरिक। हालांकि ब्लास्ट की जिम्मेदारी अभी किसी संगठन ने नहीं ली है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने श्रीलंका में हुए धमाकों पर दुख जताया। बोले- सभ्य समाज में इस तरह की हिंसा की कोई जगह नहीं, ऐसी घड़ी में भारत श्रीलंका के साथ खड़ा है। श्रीलंका में सेंट एंथनी चर्च, कोलंबो, सेंट सेबेस्टिनय चर्च, नेग्मबोबट्टीकलोआ का चर्च, होटल सांगरीला-कोलंबो, होटल सिनेमोन ग्रैंड, होटल किंग्सबरी-कोलंबो इन 6 जगहों पर हुए बम धमाके हुए है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका में हुए सीरियल ब्लास्ट की कड़ी निंदा की है। पीएम ने ट्वीट कर कहा, 'हमारे क्षेत्र में इस तरह की बर्बरता की कोई जगह नहीं है। भारत श्रीलंका के लोगों के साथ पूरी तरह से खड़ा है। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।'

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।