कप्तान एमएस धौनी और अंबाती रायुडू ने चेन्नई की पारी को संभालने का प्रयास किया और पांचवें विकेट के लिए 47 गेंदों में 66 रन की साझेदारी कर स्कोर 4 विकेट पर 131 रन तक पहुंचाया। अंबाती रायुडू 42 और एमएस धौनी 37 रन बनाकर नाबाद लौटे। मुंबई के लिए राहुल चाहर ने 2, क्रुणाल पंड्या और जयंत यादव ने 1-1 सफलता हासिल की। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 18.3 ओवर में 4 विकेट पर 132 रन बनाकर मैच 6 विकेट से अपने नाम कर लिया और आईपीएल 2019 के फाइनल में प्रवेश किया। मुंबई इंडियंस के लिए सूर्य कुमार यादव ने नाबाद 71 रन बनाए और उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।
8 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले एलिमिनेटर मैच के विजेता से चेन्नई की टीम क्वालीफायर-2 में खेलेगी और इस मुकाबले को जीतने वाली टीम 12 मई को हैदराबाद में होने वाले फाइनल में मुंबई इंडियंस का सामना करेगी। आईपीएल के 12वें संस्करण में चेन्नई की मुंबई के हाथों यह तीसरी हार है। लीग चरण के दोनों मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स को मुंबई इंडियंस के हाथों क्रमश: 37 और 46 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।