चेन्नई के सामने 150 रन का लक्ष्य था लेकिन उसकी टीम शेन वाटसन के 59 गेंदों पर 80 रन के बावजूद सात विकेट पर 148 रन ही बना पाई।चेन्नई को आखिरी ओवर में नौ रन चाहिए थे, लेकिन इसमें उसने वॉटसन का विकेट गंवा दिया। मैच का परिणाम आखिरी गेंद पर निकला, जिसमें चेन्नई को दो रन की दरकार थी, लेकिन मलिंगा ने यॉर्कर पर शार्दुल ठाकुर को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया।इससे पहले मुंबई की टीम नियमित अंतराल में विकेट गंवाने के कारण क्विंटन डि कॉक (17 गेंदों पर चार छक्कों की मदद से 29) से मिली अच्छी शुरुआत और कीरोन पोलार्ड (25 गेंदों पर नाबाद 41, 4X3, 6X3) के उपयोगी योगदान देने के बावजूद आठ विकेट पर 149 रन ही बना पाया।
मुंबई और चेन्नई के बीच यह चौथा फाइनल था जिसमें मुंबई तीन बार चैंपियन बना है।इन दोनों टीमों के बीच हमेशा पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है और इस बार भी यह क्रम जारी रहा। शायद यही सोचकर रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।