मैरीकॉम इंडिया ओपन में 51 किग्रा भार वर्ग में उतरेंगी, टूर्नामेंट में 72 भारतीय मुक्केबाजों सहित 16 देश के 200 बॉक्सर हिस्सा लेंगे
(India) असम के गुवाहाटी में 20 से 24 मई तक होने वाले इंडिया ओपन मुक्केबाजी टूर्नामेंट में 16 देशों से 200 से अधिक मुक्केबाजों की भागीदारी होगी। छह बार की वर्ल्ड चैंपियन एमसी मैरी कॉम इस टूर्नामेंट से 51 किग्रा भार वर्ग में पदार्पण करने जा रही हैं। करबमीर नबीन चंद्र बोरदोलोई इंडोर स्टेडियम में होने वाले टूर्नामेंट के इस दूसरे संस्करण में भारत के 35 पुरुष और 37 महिला मुक्केबाजों की भागीदारी होगी। मैरीकॉम वर्ल्ड चैंपियनशिप और इंडिया ओपन की तैयारियों के लिए पिछले महीने एशियन चैंपियनशिप में नहीं उतरी थीं। पिछले सीजन में भारतीय खिलाड़ियों ने छह गोल्ड जीते थे।
मैरीकॉम ने कहा कि 51 किग्रा कैटेगरी को लेकर मेरी तैयारी अच्छी है। वर्ल्ड चैंपियनशिप से पहले यह अच्छा टूर्नामेंट है। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि खेल को देश भर में फैंस के बीच ले जाने के लिए इस बार इसका आयोजन असम में किया जा रहा है। गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को लगभग 1.75 लाख जबकि सिल्वर जीतने वाले खिलाड़ी को 70 हजार रुपए मिलेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।