नीतीश कुमार बोले- बिहार में जेडीयू एनडीए के साथ, बाहर मुकाबला अलग-अलग
(India) जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रमुख और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में साफ कर दिया है कि आगामी 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। नीतीश कुमार ने कहा कि मन में किसी प्रकार का भ्रम न रखें, हम लोग राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में हैं, एनडीए में ही रहेंगे...बिहार में 2020 का चुनाव साथ लड़ेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि जेडीयू बिहार में भले बीजेपी के साथ चुनाव लड़ेगी लेकिन राज्य के बाहर वह (जेडीयू) अकेले ही चुनाव मैदान में उतरेगी। जेडीयू की कार्यकारिणी बैठक में इस बात पर भी फैसला हुआ है कि बिहार के बाहर जेडीयू एनडीए का हिस्सा नहीं होगी। जेडीयू जम्मू-कश्मीर, झारखंड, हरियाणा और दिल्ली में अकेले चुनाव मैदान में उतरेगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।