युवराज ने सोमवार को साउथ मुंबई के एक होटल में प्रेंस कॉन्फ्रेंस कर अपने संन्यास की घोषणा की। सीमित ओवरों के क्रिकेट में युवराज सिंह की गिनती दुनिया के कुछ चुनिंदा विस्फोटक बल्लेबाजों में की जाती है। युवराज ने साल 2011 में भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश की संयुक्त मेजबानी में खेले गए आईसीसी विश्व कप में बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। विश्व कप के दौरान ही युवराज को पता चला था कि उन्हें कैंसर जैसी भयानक बीमारी है। इसके बावजूद उन्होंने पूरा टूर्नामेंट खेला और किसी को भी इसकी भनक तक नहीं लगने दी। युवराज सिंह ने साल 2011 विश्व कप में कई मैच तो खून की उल्टियां करते हुए खेला था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।