(India)
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप-2019 का महामुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। वर्ल्ड कप की बात करें तो भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक सभी 6 मैचों में जीत दर्ज की है। यहां शुक्रवार के बाद से ही बारिश हो रही थी, लेकिन फैंस के लिए खुशखबरी है कि फिलहाल मौसम साफ है। टीम इंडिया के ओपनर्स रोहित शर्मा और लोकेश राहुल क्रीज पर हैं। दोनों ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी। इस दौरान रोहित ने 12वें ओवर में शादाब खान की गेंद पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने लगातार पांचवें मैच में 50+ स्कोर बनाया। इस वर्ल्ड कप में उनका यह दूसरा अर्धशतक है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक भी लगाया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।