लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए  एनडीए उम्मीदवार हो सकते हैं ओम बिड़ला
(DELHI, India) बीजेपी सांसद ओम बिड़ला लोकसभा के अध्यक्ष पद के लिए एनडीए के प्रत्याशी हो सकते हैं। भाषा के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।राजस्थान में कोटा-बूंदी संसदीय सीट से जीतने वाले बिड़ला को अगर नामित किया जाता है तो वह आसानी से अध्यक्ष बन जाएंगे

क्योंकि सदन में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के पास स्पष्ट बहुमत है। अगर आवश्यक हुआ तो इस पद के लिए चुनाव बुधवार को कराया जा सकता है।जब इस बारे में ओम बिड़ला से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं एक कार्यकर्ता के रूप में बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष से मुलाकात करने गया था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।