बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने सांसदों को दिया ये निर्देश
(DELHI, DELHI) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों से दो अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच उनके निर्वाचन क्षेत्रों में 'पदयात्रा की शुरुआत करने का निर्देश दिया है। संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर देश के प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में दो अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक 150 किलोमीटर की पदयात्राएं आयोजित करेगी जिनमें उसके सांसद भाग लेंगे और वे वृक्षारोपण करने के साथ ही आज़ादी की लड़ाई में राष्ट्रपिता के योगदान की जानकारी देंगे।

भाजपा की संसदीय दल की मंगलवार सुबह संसद भवन परिसर में हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सांसदों से आह्वान किया कि वे बापू को श्रद्धांजलि देने वाले इस कार्यक्रम में पूरे मनोयोग से भाग लें और इसकी सफलता सुनिश्चित करें। संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बैठक के बाद संवादददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को बड़े स्तर पर मनायी जाएगी। देश में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में गांधी जयंती यानी दो अक्टूबर से सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर के बीच 150 किलोमीटर की पदयात्रा होगी। हर दिन संसदीय क्षेत्र में 15 से 20 समूह बनाये जाएंगे और वे हर दिन लगभग 15 किलोमीटर तक पदयात्रा करेंगे और प्रत्येक बूथ को कवर किया जाएगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।