उन्होंने इससे पहले, इस बात को रेखांकित करते हुए कहा था कि उन्हें इस बात के लिए यकीन करना होगा कि उन्होंने जो इस्तीफे दिए हैं वह 'स्वैच्छिक' और 'वास्तविक' हैं।स्पीकर के.आर. रमेश कुमार ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि वे निश्चित रूप से विधायकों की तरफ से किए गए इस्तीफे पर फैसला लेंगे। लेकिन, इस बात पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि संविधान या नियम में समय सीमा को लेकर कोई प्रावधान नहीं है।
राज्य की राजधानी बेंगलुरू में कांग्रेस विधायकों की चल रही बैठक के इतर विधानसभा स्पीकर ने कहा- “हमारे पास कुछ निश्चित नियम हैं... मैं उस हिसाब से चलूंगा। उसके बाद किसी तरह का फैसला लिया जाएगा। मुझे जिम्मेदार होना पड़ेगा।”
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।