कुमारस्वामी के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति शासन की तरफ बढ़ रहा है कर्नाटक
(KARNATAKA, KARNATAKA) एचडी कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री कार्यालय से हटने के लिए मजबूर होने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी कर्नाटक में अगली सरकार बनाने को लेकर पशोपेश की स्थिति में है। ऐसे में जब तक आंकड़े स्पष्ट नहीं हो जाते पार्टी कुछ समय के लिए राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहती है।

यही वजह है कि संभावित मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की तरफ से हरी झंडी नहीं दी जा रही है, जिसके लिए उन्होंने उम्मीद की थी।

विचाधारात्मक तौर पर बीजेपी के मार्गदर्शक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेताओं के साथ बुधवार को बैठक करने गए 76 वर्षीय येदियुरप्पा ने कल कहा था- “मैं दिल्ली के निर्देश का इंतजार कर रहा हूं। मैं किसी भी वक्त पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाकर राजभवन जा सकता हूं।”

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।