पवार - NCP और कांग्रेस में 240 सीटों पर बनी सहमति, अन्य दलों से भी चल रही बात
(DELHI, DELHI) आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि उनकी पार्टी और कांग्रेस के बीच में 240 सीटों को लेकर सहमति बन गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले केंद्र सरकार अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल कर रही है। यह केवल महाराष्ट्र तक सीमित नहीं है, यह हर जगह हो रहा है।

उन्होंने कहा कि हम बाकी की बची हुई सीटों को लेकर अन्य दलों से बातचीत कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि आने वाले 8-10 दिनों में सीटों का बंटवारा हो जाएगा।

बता दें कि अभी हाल ही में एनसीपी को तगड़ा झटका लगा था। पार्टी के मुंबई अध्यक्ष सचिन अहीर गुरुवार को यहां शिवसेना में शामिल हो गए थे।

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बांद्रा में ठाकरे के आवास मातोश्री पर एक समारोह में अहीर और उनकी पत्नी संगीता का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया था। ठाकरे ने वहां उपस्थित जनसमूह के उत्साहित शोर के बीच अहीर की कलाई पर एक प्रतीकात्मक शिव बंधन बांधा, एक गुलदस्ता और पार्टी का झंडा भेंट किया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।