दोनों वैश्विक नेता इससे पहले रविवार को मंच साझा कर चुके हैं। दोनों ने 50 हजार भारतीय अमेरिकियों को ह्यूस्टन शहर में हाउडी मोदी कार्यक्रम के जरिए संबोधित किया था। जहां दोनों नेताओं के बीच गजब की केमिस्ट्री दिखाई दी थी। दोनों ने इस मंच से इस्लामिक आंतकवाद पर कड़ा प्रहार किया था। इसके अलावा मोदी-ट्रंप ने व्यापार, जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा के क्षेत्र पर जोर दिया था। ह्यूस्टन में हाउडी मोदी इवेंट के दौरान मुलाकात के 36 घंटे बाद दूसरी बार मोदी और ट्रंप मिलेंगे।
सोमवार को प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन अधिवेशन में हिस्सा लिया। आज प्रधानमंत्री ट्रंप के बाद भारत-प्रशांत द्वीप समूह के नेताओं संग बैठक करेंगे। इसके अलावा उन्हें बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की तरफ से स्वच्छ भारत अभियान के लिए सम्मानित किया जाएगा। जानें उनके पूरे दिन का कार्यक्रम भारतीय समयानुसार:
9.45 बजे रात पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे।
10.45 बजे रात पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र द्वारा राष्ट्राध्यक्षों के लिए लिए आयोजित लंच में शिरकत करेंगे।
25 तारीख की एक बजे रात पीएम मोदी इंडिया पैसिफिक आईलैंड लीडर्स मीटिंग में शामिल होंगे।
सुबह 4 बजे सुबह पीएम मोदी महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गोलकीपर्स ग्लोबल अवॉर्ड 2019 से सम्मानित किया जाएगा।
(ये हैं अमेरिका के स्थानीय समयानुसार)
12:15 बजे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ पीएम नरेंद्र मोदी मुलाकात करेंगे।
13:15 बजे संयुक्त राष्ट्र के महासचिव द्वारा सभी देशों के राष्ट्राध्यकों के लिए आयोजित लंच में हिस्सा लेंगे।
15:30 बजे भारत-प्रशांत द्वीप समूह के नेताओं संग बैठक करेंगे।
18:30 बजे- महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे ।
20:10 बजे बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।