पीएम मोदी ने दी विपक्ष को चुनौती-दम है तो घोषणापत्र में लिखें 370 लागू करेंगे
(India) महाराष्ट्र के जलगांव में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया को नए भारत का नया जोश दिखने लगा है। आज दुनिया में नए भारत का जो जलवा है, उसके पीछे सिर्फ और सिर्फ मेरे करोड़ों देशवासी हैं। उन्होंने कांग्रेस और एनसीपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि विपक्ष की भाषा पड़ोसी देश की तरह हो गई है। अनुच्छेद 370 हटाए जाने उनका रुख स्पष्ट नहीं है। उन्होंने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो विपक्ष अपने घोषणापत्र में 370 और तीन तलाक लागू करने की बात लिखे।
पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं विरोधियों को चुनौती देता हूं- आपमें अगर हिम्मत है तो इस चुनाव में भी और आने वाले चुनावों में भी अपने चुनावी घोषणा पत्र में ये एलान करें कि हम अनुच्छेद 370 को वापस लाएंगे। पांच अगस्त के निर्णय को हम बदल देंगे। वर्ना ये घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।