हरियाणा: राहुल गांधी रहगें महेंद्रगढ़ दौरे पर और रैली को करेंगे संबोधित
(DELHI, DELHI) कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज हरियाणा के महेंद्रगढ़ में होने वाली रैली को संबोधित नहीं करेंगी और कांग्रेसी नेता ने बताया कि गुरुवार रात बीमार पड़ने के बाद सोनिया गांधी के बजाए राहुल गांधी रैली को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद राहुल गांधी के अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनी थीं। अध्यक्ष बनने के बाद सोनिया गांधी की यह पहली रैली थी।

हालांकि, हरियाणा कांग्रेस ने इस बात की जानकारी ट्विटर के जरिए दी लेकिन बाद में वह ट्वीट डिलीट कर दिया।
हरियाणा कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा था कि श्री राहुल गांधी जी हरियाणा के महेंद्रगढ़ में होने वाली रैली को संबोधित करेंगे। क्योंकि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी कुछ वजहों से रैली में शामिल नहीं हो पाएंगी।
बता दें कि सोनिया गांधी ने अंतिम रैली उत्तर प्रदेश के रायबरेली में 12 जून को की थी। इसके अलावा वे 2 मई को रायबरेली में बैठक भी शामिल हुई थीं।
पूर्व सीपीएस राव दान सिंह महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं। राव दान सिंह के प्रचार के लिए अभी कोई स्टार प्रचारक नहीं पहुंचा हैं। नामांकन के दिन पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा आए थे। आज की रैली खेल स्टेडियम में होनी है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।