की तीन टेस्ट की सीरीज के आखिरी मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पारी और 202 रन से हरा कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। भारत पहली बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किसी टेस्ट सीरीज के सारे मैच जीतने में सफल रहा। साथ ही टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका पर सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
भारत ने सीरीज के पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 203 रन और दूसरे टेस्ट में एक पारी और 137 रन से हराया था। रोहित शर्मा को मैन ऑफ द सीरीज और मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। उन्होंने 4 पारियों में 132.25 की औसत से 529 रन बनाए।
दक्षिण अफ्रीका ने कल के आठ विकेट पर 132 रन से आगे खेलना शुरू किया और भारत ने उसके शेष दो विकेट निकलने के लिए मात्र 11 मिनट का समय लगाया। दक्षिण अफ्रीका की दूसरी मारी 133 रन पर सिमट गयी। पदार्पण टेस्ट खेल रहे लेफ्ट आर्म स्पिनर शाहबाज नदीम ने शेष दो विकेट लगातार गेंदों पर निकालकर जीत भारत की झोली में डाल दी।
टीम इंडिया ने पहली पारी में 9 विकेट पर 497 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीकी टीम पहली पारी में 162 रन पर सिमट गई थी। दूसरी पारी में अफ्रीकी टीम ने 133 रन ही बनाए। उसके लिए थिउनिस डी ब्रुईन ने 30 और जॉर्ज लिंडे ने 27 रन बनाए। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। शहबाज नदीम और उमेश यादव को 2-2 विकेट मिले।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।