सौरव गांगुली ने संभाली बीसीसीआई अध्यक्ष पद की कमान
(India) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बुधवार को मुंबई में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए अध्यक्ष का पद संभाला। सौरभ गांगुली बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष हैं। गांगुली अध्यक्ष पद के चुनाव में निर्विरोध चुने गए हैं। गांगुली का पदभार जुलाई 2020 तक है।
बीसीसीआई के अध्यक्ष बनते ही सौरभ गांगुली भारतीय क्रिकेट जगत में नया इतिहास रच दिया है बीसीसीआई अध्यक्ष बनते ही गांगुली के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। सौरव गांगुली बीसीसीआई अध्यक्ष पद पर पहुंचने वाले दूसरे भारतीय कप्तान हैं। पहले कप्तान महाराजकुमार थे, जो बीसीसीआई के अध्यक्ष बने।

गांगुली का बीसीसीआई अध्यक्ष पद का कार्यकाल 10 महीने का होगा। लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों के अनुसार, कोई व्यक्ति राज्य या बीसीसीआई में लगातार 6 साल से अधिक समय तक नहीं रह सकता और गांगुली 2014 से ही बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (कैब) के अध्यक्ष रहे थे। ऐसे में वे जुलाई 2020 तक ही बीसीसीआई अध्यक्ष रहे सकेंगे। इसके बाद उन्हें तीन साल के कूलिंग पीरियड पर जाना होगा। यानी वे तीन साल तक राज्य या बीसीसीआई में किसी पद पर नहीं रह सकते।

गांगुली ने 14 अक्टूबर को बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने के बाद कहा था, ‘‘पिछले तीन सालों में जो कुछ भी हुआ, उसके बाद भारतीय क्रिकेट प्रशासन के लिए ये बेहद महत्वपूर्ण समय है। एक ऐसी भूमिका में होना, जहां मैं टीम के साथ कुछ अलग कर सकता हूं, ये बेहद संतुष्टिदायक होगा। उम्मीद है अगले कुछ महीनों में हम सबकुछ ठीक कर देंगे और भारतीय क्रिकेट को सामान्य स्थिति में ले आएंगे।’’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।