शिव सेना ने मांगा बीजेपी से लिखित अश्वासन,कहाँ BJP जब तक 50-50 फॉर्मूले पर लिखित में नहीं देगी..शिव सेना सरकार में शामिल नहीं होगी
(NewDelhi, NewDelhi) मुंबई. ऐसा लग रहा है कि शिवसेना को बीजेपी पर विश्वास नहीं कर पाया है. विधायक दल की बैठक में फैसला लिया गया है कि पहले बीजेपी लिखित में दे कि वह ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री वाले यानी 50-50 वाले फॉर्मूले पर राजी है.शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को अपने आवास (मातोश्री) पर पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई है। उद्धव खुद इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें सरकार में हिस्सेदारी को लेकर चर्चा हो सकती है। नए विधायकों का सम्मान भी होगा। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने 161 सीटों पर जीत हासिल की, जिसमें भाजपा की 105 और शिवसेना की 56 सीट हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों दल दीपावली बाद सरकार बनाने के लिए मुलाकात करेंगे।गुरुवार को चुनाव नतीजे आने के बाद उद्धव ने कहा था कि लोकसभा चुनाव के दौरान ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के संबंध में सारी बातें हो गई थीं। अब समय आ गया है कि उसे अमल में लाया जाए। ठाकरे ने कहा था कि वह अपनी पार्टी के नेताओं के साथ पहले बैठक करेंगे। इसके बाद भाजपा नेताओं के साथ सरकार बनाने के संबंध में चर्चा करेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।