(RAJASTHAN, RAJASTHAN)
जयपुर. बुधवार सुबह भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने पहुंचे। दोनों ने मुख्यमंत्री निवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान सतीश पूनिया ने अशोक गहलोत को दत्तोपंत ढेगड़ी द्वारा लिखित पुस्तक 'डॉ. अम्बेडकर' एवं 'सामाजिक क्रान्ति' तथा 'दीनदयाल जी को जानो' पुस्तके भेंट की । सतीश पूनिया दीपावली की शुभकामनाएं देने गहलोत के आवास पर पहुंचे थे। इसके साथ गहलोत का आज कई नेताओं से मिलने का कार्यक्रम भी है।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने के बाद सतीश पूनिया ने कहा कि अशोक गहलोत प्रदेश के मुखिया हैं और राजनैतिक सौहार्द हमारी हमेशा से परंपरा रही है। हमारे वैचारिक मतभेदों का असर व्यक्तिगत संबंधों पर नहीं पड़ता। आज दिवाली की रामा-श्यामा के लिए आया था। सीएम अशोक गहलोत का लंबा राजनैतिक अनुभव रहा है। वे व्यक्तिगत अच्छे आदमी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।