पीएम स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर एकता परेड में भी शामिल हुए। पीएम ने कहा की सरदार वल्लभभाई पटेल के बुने सपनों को सम्मान देते हुए आज ही के दिन से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख नए केंद्र शासित प्रदेश बन गए हैं।
‘पटेल ने किया रियासतों को जोड़ने का काम'
दिल्ली में ग्रह मंत्री शाह ने रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाई। शाह ने कहा की ‘‘देश आजाद होने के बाद 550 से ज्यादा रियासतों में भारत को बांटने का काम अंग्रेजों ने किया था। देश और दुनिया मानती थी कि भारत को आजादी तो मिलेगी, लेकिन हिंदुस्तान बिखर जाएगा। लेकिन सरदार वल्लभ भाई पटेल ने एक के बाद एक रियासतों को देश के साथ जोड़ने का काम किया।’’
देश की आजादी के बाद सरदार पटेल ही थे जिन्होंने अखंड भारत का सपना पूरा किया और भारत की सभी रियासतों को एक साथ जोड़कर पुरे देश को अखंड बनाया।
मोदी ने कहा, ‘‘जिस तरह किसी तीर्थस्थल आकर अनुभूति मिलती है, वैसे ही मुझे केवड़िया आकर मिलती है। देश के अलग-अलग हिस्सों से मिले लोहे और मिट्टी से स्टेच्यू ऑफ यूनिटी बनाई गई है। इसलिए यह प्रतिमा विविधता में एकता का जीता-जागता संदेश है। आज से ठीक एक साल पहले प्रतिमा को देश को समर्पित किया गया था। यह प्रतिमा भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व को आकर्षित कर रही है। सरदार पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित कर देश गौरव का अनुभव कर रहा है।’’
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।