महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा के जुबानी जंग, शिवसेना ने कहा 'धमकी देना जनादेश का है अपमान'
(India) महाराष्ट्र में चुनाव से पहले हुए सरकार के गठन को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। शनिवार को शिवसेना सांसद संजय राउत ने भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। महाराष्ट्र में सत्ता को लेकर चल रहे सियासी संघर्ष के बीच शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। शिवसेना ने महाराष्ट्र सरकार में भाजपा के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार पर तीखा हमला बोला। शिवसेना ने कहा कि सुधीर मुनगंटीवार द्वारा राष्ट्रपति शासन की धमकी दिया जाना जनादेश का अपमान है।

वहीं शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा कि भाजपा क्या विधायकों को धमकी दे रही है? शुक्रवार को मुनगंटीवार ने कहा था कि राज्य राष्ट्रपति शासन की ओर बढ़ रहा है।
राउत ने कहा, ‘‘राज्य में सरकार के गठन में देरी हो रही है और सत्ताधारी पार्टी का एक मंत्री यह कहे कि सरकार गठित नहीं हुई तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू हो सकता है। क्या यह चुने हुए विधायकों को धमकी है?’’

शुक्रवार को एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात के बाद संजय राउत के दिए बयान से एक बार फिर सियासी सरगर्मी बढ़ गई। संजय राउत ने दावा किया कि महाराष्ट्र में अगला मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा। यही नहीं संजय राउत ने यह भी हा कि शिवसेना बिना भारतीय जनता पार्टी के सहयोग के भी सरकार बना सकती है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।